विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत बरियातू पंचायत में एक दिवसीय किसान जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

किसानों ने वैज्ञानिकों से सीधे संवाद कर खेती संबंधी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया


सब्जियों का मूल्य संवर्धन और द्वितीयक कृषि ही अधिक मुनाफे की कुंजी है: डॉ अभिजीत कर

रिपोर्ट: दानिश पटेल

गोला(रामगढ़):कृषि विज्ञान केंद्र रामगढ़ के तत्वावधान में गुरुवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत गोला प्रखंड के बरियातु,कमता और कोईया गांवों में एक दिवसीय किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य खरीफ मौसम में धान की वैज्ञानिक खेती, सब्ज़ियों के मूल्य संवर्धन और सरकारी योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ,राष्ट्रीय द्वितीयक कृषि संस्थान के निदेशक डॉ अभिजीत कर ने की। उन्होंने किसानों को खेती से पहले उन्नत एवं स्वस्थ बीज के चयन, बीजोपचार, और द्वितीयक कृषि की उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ. कर ने कहा मूल्य संवर्धन और द्वितीयक कृषि ही किसानों को अधिक मुनाफा दिला सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र रामगढ़ के प्रधान डॉ सुधांशु शेखर ने समेकित कृषि प्रणाली और पशुपालन की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने रोग प्रबंधन की वैज्ञानिक विधियों और प्रशिक्षण की जरूरत पर बल दिया। केंद्रीय वर्षाश्रित उपराऊ चावल अनुसंधान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ शिव मंगल प्रसाद ने धान की उन्नत किस्में, खरपतवार नियंत्रण, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण और वैज्ञानिक खेती की तकनीकों पर प्रकाश डाला। डॉ इंद्रजीत ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और एफपीओ की भूमिका पर किसानों को जागरूक किया।

     कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी व अन्य 

प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सुधा वर्मा ने फूलों और बेबीकॉर्न की वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी, जबकि कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार महतो और तकनीकी प्रबंधक अमित कुमार ने आत्मा योजना और प्रखंड स्तर की कृषि योजनाओं की जानकारी साझा की। मौसम पर्यवेक्षक शशिकांत चौबे ने मौसम आधारित कृषि तकनीकों और पूर्वानुमानों आधारित सलाहों के पालन को जरूरी बताया। इस मौके पर उप प्रमुख  विजय ओझा, बरियातू पंचायत मुखिया राजकुमार, प्रखंड सहायक तकनीकी प्रबंधक शंकर प्रसाद और अजय कुमार महतो और एग्री क्लीनिक की प्रखंड समन्वयक निशु कुमारी ने भी किसानों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से खेती करने के लिए प्रेरित किया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वैज्ञानिकों ने किसानों को पेड़ों के महत्व से अवगत कराया और उन्नत किस्म के आम के पौधे वितरित कर पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में बरियातु, कामता और कोईया सहित आसपास के गांवों से 550 से अधिक किसानों ने भाग लिया। किसानों ने वैज्ञानिकों से सीधे संवाद कर खेती संबंधी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया और कार्यक्रम को लाभ उठाया। यह जागरूकता कार्यक्रम न केवल किसानों के लिए उपयोगी सिद्ध हुआ, बल्कि वैज्ञानिक कृषि की ओर एक सशक्त कदम भी साबित हुआ।


            विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पौधा का वितरण 

Comments

Popular posts from this blog

गोला में गैस लदा ट्रक वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की घटनास्थल में ही हुई दर्दनाक मौत

गोला के तिरला गांव में चोरी करते हुए ग्रामीणों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा

गोला थाना के नये थाना प्रभारी बने अभिषेक कुमार और भदानीनगर ओपी के नये थाना प्रभारी बने अख्तर अली