मुखिया नीता देवी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी
हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि,पूर्व विधायक सुनीता चौधरी भी हुई शामिल
गोला(रामगढ़ ):गोला के हेमतपुर गांव निवासी प्रसिद्ध समाजसेवी एवं पूर्व मुखिया बजरंग कुमार महथा की धर्मपत्नी स्व नीता देवी के श्राद्ध कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल होकर श्रधांजलि दी। मुख्य रूप से सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, पूर्व विधायक सुनीता चौधरी, कांग्रेस नेता बजरंग महतो ने परिजनों ने मिलकर दुःख व्यक्त किया। साथ ही इस दुःखद समय में साथ देने की बात भी कही। सांसद ने कहा कि नीता देवी का असमय दुनिया से चले जाना अपूरणीय क्षति है। इसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। सरल स्वभाव की नीता देवी का व्यवहार की चर्चा राजधानी में भी हमने सुना था। कई कार्यक्रम में मंच साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ।उन्होंने अपने बारे में कभी कुछ नहीं कहा। क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करते रही। नेतृत्व क्षमता इनमे कूट कूट कर भरी थी। जिसका फायदा यहाँ के लोगों को मिला। पूर्व विधायक सुनीता चौधरी ने कहा कि नीता देवी को असमय चला जाना पूरे समाज को गहरा आघात लगा है।
वहीं कांग्रेस नेता बजरंग महतो ने कहा कि नीता देवी का इस दुनिया से जाना मेरा व्यक्तिगत नुकसान है। मेरा हमेसा इस परिवार से जुडाव रहा है।
हेमतपुर मोड़ को नीता देवी चौक बनाने कि मांग रखी
श्राद्ध कार्यक्रम में पहुँचे सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी से लोगों ने धमना टांड एवं हेमतपुर मोड़ को नीता देवी चौक बनाने की मांग की। लोगों ने कहा कि नीता देवी के दवारा किये गए कार्यों के लिए उनके नाम से इस चौक का नामकरण किया जाय।
ये थे शामिल
समजसेवी चंद्रशेखर महतो, समाज सेवी पियूष चौधरी, पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो,कांग्रेस नेता अमित महतो, जिप सदस्य जलेश्वर महतो, पूर्व जिप सदस्य कपिल मुंडा,नव कुमार महतो, आजसू कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो, प्रखंड सचिव नित्यानंद महतो, अधिवक्ता जगत महतो, पूर्व अंचल अधिकारी अनिल कुमार,बीडीओ सुधा वर्मा, मुखिया कुलदीप साव, अलका महतो, सुरेश रजक, किरण देवी, प्यारेलाल महतो, कोलेश्ववर महतो, सतीश मुर्मू, सीताराम मुंडा, समाजसेवी कुंवर बक्शी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गोला,पंचम चौधरी, दिनेश्वर महतो, त्रिभुवन महतो, लालटू चंद्र पोद्दार, डीलर संघ अध्यक्ष अमरलाल महतो, दिगंबर महतो,पत्रकार ललकिशोर महतो, मनोज मिश्र, टेकलाल महतो, असफाक अहमद के अलावे शिक्षक, राजनेता, जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने स्व नीता देवी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।


Comments
Post a Comment