यौन शौषण के आरोपी आफताब की मौत पर कांग्रेस की जांच समिति पहुंचा रामगढ़
एक भी निर्दोष और एक भी बेकसूर को कानून की सजा नहीं होनी चाहिए: राजेश कच्छप
जांच दल के सदस्य घटना की विस्तृत जानकारी लेकर प्रदेश कांग्रेस कमटी सौंपेंगे
जांच समिति के सदस्य मृतक के परिजनों और पीड़िता से मिले
रामगढ़।झारखंड के रामगढ़ जिला का आदिवासी महिला से यौन शौषण करने के आरोपी आफताब अंसारी की मौत इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। झारखंड में सता पक्ष और विपक्षी नेताओं का पारा बढ़ा हुआ है। आरोप प्रत्यारोप जारी है।
आफताब अंसारी की मौत बाद इस कांड को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के द्वारा घटना की विस्तृत जांच के लिए गठित तीन सदस्य मंगलवार को रामगढ़ पहुंचे। जांच दल में शामिल सदस्य राजेश कच्छप उपनेता, कांग्रेस विधायक दल।प्रदीप तुलस्यान उपाध्यक्ष सह-पार्यवेक्षक रामगढ़, प्रदेश कांग्रेस कमिटी। डॉ. राजेश गुप्ता छोटू महासचिव, प्रदेश कांग्रेस कमिटी रामगढ़ पहुंचे और जांच दल के सदस्य रामगढ़ विधायक ममता देवी के नेतृत्व में सबसे पहले लारी गांव पहुंचा।यहां आफताब अंसारी के घर पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद कांग्रेस का जांच दल रामगढ़ पहुंचा। रामगढ़ सर्किट हाउस में सामाजिक संगठनों से मुलाकात कर इस घटना की चर्चा किया।इसके बाद यह जांच दल रामगढ़ थाना पहुंचा। यहां पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद जांच दल पीड़िता के घर पहुंचा।पीड़िता से जांच दल के सदस्य मिले।जांच दल के सदस्य सह विधयाक राजेश कच्छप ने कहा बयानों से नहीं कानून नहीं चलता फैक्ट से चलता है, हम कानून का सम्मान करने वाले लोग हैं, एक भी निर्दोष और एक भी बेकसूर को कानून की सजा नहीं होनी चाहिए। हमलोग उसी दिसा में काम कर रहे हैं।असली मुजरिम छुटे नहीं है।आगे उन्होंने कहा जांच रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपी जाएगी उसके बाद कांग्रेस पार्टी के विधायक दल की बैठक में इस जांच रिपोर्ट पर निष्कर्ष निकाला जाएगा। उसके बाद जो भी निष्कर्ष निकलेगा उसे सार्वजनिक किया जाएगा। उसके बाद जिसको भी बहस करना हो जांच रिपोर्ट पर कानून के दायरे में आकर बहस कर सकते हैं। आगे उन्होंने लड़की की सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग की।इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, शांतनु मिश्रा, रियाज अंसारी, संतोष नायक, अमित कुमार, कमलेश कुमार महतो,मानिक पटेल सहित कांग्रेस पार्टी के नेता मौजूद थे।


Comments
Post a Comment