गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्थिति बेहद चिंताजनक,छतों से टपक रहा पानी
🔥महिला वार्ड के फर्श में छत से टपक टपक के भरा पानी, दुर्घटना की आशंका
🔥वार्ड में पानी भरने के बाद भी मरीजों को सूखें जगह में नहीं किया गया है शिफ्ट
रिपोर्ट:दानिश पटेल
गोला(रामगढ़)। कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में भर्ती मरीजों के लिए बारिश आफत बन चुकी है।बारिश के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की छत से जगह-जगह पानी टपकने लगा है।इससे मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस समस्या को लेकर अब तक स्वास्थ्य विभाग के तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
![]() |
| महिला वार्ड में भरा पानी |
अस्पताल की छत से पानी का रिसाव
![]() |
| वार्ड के बाहर गली में भरा पानी |
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक प्रखंड गोला का एकमात्र सरकारी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में भारी बारिश के कारण अस्पताल के छत से लगातार पानी का रिसाव होता है।इससे नीचे फर्श पर पानी जमा हो जाता है।इससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी हो रही है।बारिश के कारण छत से नीचे पानी का रिसाव हो रहा है।इससे अस्पताल की बिल्डिंग व कार्यालय और गलियारों के फर्श पर पानी फैल गया है।इस कारण फर्श पर फिसलन हो रही है।
महिला वार्ड में भरा पानी,दुर्घटना होने का खतरा
![]() |
| फर्श में जमा पानी फिसलन की स्थिति |
अस्पताल के महिला वार्ड में भरा पानी, प्रसव होने के बाद वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को हो रही है परेशानी।अगर समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो, दुर्घटना भी हो सकती है। इस दौरान बड़ी दुर्घटना की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। क्योंकि वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों ने बताया कि बारिश के कारण लागातार छत से पानी टपक रहा है।सफाई कर्मी सफाई करके जाती है और फिर फर्श में पानी भर जाता है। जिससे फिसलन की स्थिति बन गई है। वार्ड के बाहर भी गलियों में पानी भर गया है। ऐसी स्थिति में वार्ड में रहना मुश्किल हो गया है।हमेशा डर बना हुआ रहता है कहीं शौचालय जाते समय तथा परिजनों को अंदर बाहर होते समय फिसलन की वजह गीर न जाएं। बहुत सम्भल कर रहना पड़ रहा है।
वार्ड में पानी भरने के बाद भी मरीज को दूसरे जगह शिफ्ट नहीं किया गया
![]() |
| महिला वार्ड में छत से टपकता पानी |
इस संबंध में मरीजों के परिजनों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण वार्ड में पानी भर गया है जिसकी शिकायत अधिकारियों से की गई है लेकिन फिर भी अभी तक मरीजों को सूखें जगह शिफ्ट नहीं किया गया है।
भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार को नहीं है गरीबों की जान की परवाह :बिनू कुमार महतो
रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह बहुजन समाज पार्टी के रामगढ़ जिला अध्यक्ष बिनू कुमार महतो उर्फ युवा टाइगर ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त झारखंड की सरकार को नहीं है गरीबों की जान की परवाह।झारखंड राज्य की हेमंत सोरेन सरकार राज्य में नये रिम्स 2 अस्पताल निमार्ण करने वाली है लेकिन झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था की जगह-जगह पोल खुल गई है। सरकारी अस्पतालों की स्थिति बेहद ही चिंताजनक है। सरकार से मांग करते हैं कि रिम्स 2 बनाने से पूर्व सभी सरकारी अस्पतालों की स्थिति में सुधार लाया जाए जर्जर हुए भवनों को पुनः निर्माण और मरम्मती किया जाए तभी झारखंड की गरीब जनता का कल्याण होगा।




Comments
Post a Comment