दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थि का रजरप्पा के दामोदर नदी में हेमंत सोरेन ने किया विसर्जित
दिशोम गुरु प्रकृति का अंश बनकर समस्त झारखण्डियत की रक्षा करते रहेंगे: हेमंत सोरेन
दानिश पटेल
रजरप्पा(रामगढ़)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री सह राज्यसभा सांसद दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियों का विसर्जन छिन्मस्तिका मंदिर रजरप्पा स्थित दामोदर नदी में पारंपरिक रीति रिवाज की रस्म को पूरी करने के पश्चात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दामोदर नदी में अस्थियों का विसर्जित किया और दामोदर नदी में डुबकी लगाई।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहा कि प्रकृति का प्यारा लाल, प्रकृती में समा गया। प्रकृति का अंश बनकर वह समस्त झारखण्डवासियों और झारखण्डियत की रक्षा करते रहेंगे, हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
![]() |
| दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियां प्रवाहित करने के बाद हेमंत सोरेन |
हेमंत सोरेन ने मां छिन्नमस्तिका मंदिर में किया पुजा-अर्चना
![]() |
| मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा अर्चना करते सीएम हेमंत सोरेन |
![]() |
| मंदिर परिसर में सीएम हेमंत सोरेन |
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु के अस्थियों का विसर्जन करने के बाद मां छिन्मस्तिका मंदिर रजरप्पा में परिवार के सदस्यों के साथ मां छिन्मस्तिका का दर्शन कर पुजा अर्चना किया।
जरूरतमंदों के बीच में वस्त्रों का वितरण
![]() |
| जरूरतमंदों के बीच सामग्री वितरण करते हुए सीएम हेमंत सोरेन |
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंदिर परिसर में बैठे जरुरतमंद लोगों के बीच में वस्त्रों सहित अन्य जरूरी चीजें का वितरण किया। लोगों ने हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया।





Comments
Post a Comment