एक युग का हुआ अंत:पंचतत्व में विलीन हुए दिशोम गुरु शिबू सोरेन,बेटे हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि
गुरुजी के अंतिम संस्कार में पैतृक गांव नेमरा में हजारों हजार लोगों का उमड़ा जनसैलाब
लोगों ने नम आंखों और व्यथित मन से दिवंगत गुरुजी के पार्थिव शरीर को किया नमन,दी भावभीनी श्रद्धांजलि
🖋️दानिश पटेल
नेमरा(रामगढ़)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन होने के साथ झारखंड में एक युग का अवसान हो गया। रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड स्थित पैतृक गांव नेमरा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पिता के पार्थिव शरीर को पारंपरिक रीति- रिवाज तथा रस्म के साथ मुखाग्नि दी। इस दौरान हर किसी की आंखें नम थी। इससे पहले रांची के मोरहाबादी स्थित आवास से दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नेमरा में अंतिम दर्शनार्थ रखा गया। यहां हजारों-हज़ार की संख्या में लोगों ने भावुक और नम आंखों से गुरुजी को नमन कर अंतिम विदाई दी।
गुरुजी का अंतिम दर्शन और अंतिम जोहार के लिए उमड़ा जन सैलाब
![]() |
| श्मशान घाट में लोगों की उमड़ी भीड़ |
गुरुजी का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही रो पड़ा पूरा नेमरा
![]() |
| श्मशान घाट में अपने पिता को मुखाग्नि देते सीएम हेमंत सोरेन |
गुरुजी के घर से कई किलोमीटर तक रहा सड़क जाम
![]() |
| गाड़ियों का लगा जाम |
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में दूर दूराज सहित राज्य तथा अन्य राज्यों से नेता,मंत्री, सांसद, विधायक,सामाजिक कार्यकर्ता,आम जनता सहित अधिकारियों ने अंतिम संस्कार में गुरुजी के रामगढ़ के गोला प्रखंड स्थित पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। गुरुजी की गांव जाने वाली सड़कों पर गुरुजी के चाहने वालों की वाहनों की भीड़ लग गई। अंतिम संस्कार से जाने और लौटते वक्त घंटो तक लोग जाम में फंसे रहे। वाहनों का लम्बा जाम लगने के वजह कई नेता, मंत्री, सांसद और विधायक,आम जनता सामाजिक कार्यकर्ताओं और अधिकारियों ने वाहन से उतरकर पैदल ही गुरुजी के गांव पहुंचे और गुरुजी का अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात ही गुरुजी के गांव से सभी लौटे सभी।



Comments
Post a Comment