गोला में कुरमी समाज की बैठक,20 सितम्बर को रेल टेका डहर छेका कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील

रिपोर्ट:दानिश पटेल 


गोला(रामगढ़)। गोला डाक बंगला परिसर में गुरुवार को रेल टेका डहर छेंका की तैयारी को लेकर कुरमी/कुड़मी समाज की समीक्षा बैठक किया गया। बैठक  समाजसेवी हेमलाल महतो की अध्यक्षता में हुई। कुरमी/कुड़मी को अजजा की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर 20 सितंबर को आहूत रेल टेका कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कुरमी समाज के नेता शीतल ओहदार ने कई दिशा निर्देश दिए। 



गोला से हज़ारों की संख्या में लोग रेल टेका डहर छेंका कार्यक्रम में भाग लेंगे। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस प्रशासन सड़क को ब्रेकेटिंग करेगी तो हमलोगों को खेत बारी के रास्ते स्टेशन तक पहुंचना है। यह जानकारी सभी कुरमी/कुड़मी समाज के महिला पुरुष को देना है। रेल टेका डहर छेंका करने का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार को ध्यान आकर्षित करना है। क्योंकि पहले कुरमी कुड़मी आदिवासी थे। लेकिन एक षड्यंत्र के तहत उसे आदिवासी सूची से हटा दिया। पुनः सूची में शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलन तेज किया जा रहा है। पिछले दिनों दिल्ली जंतर मनतर में विशाल धरना प्रदर्शन किया गया था। इसमें पूरे देश से हजारों की संख्या में कुरमी समाज के लोग शामिल हुए थे। इस आंदोलन का सकारात्मक प्रभाव पड़ा। समाज के लोग अभी धीरे-धीरे जागरूक हुए और अपनी अस्तित्व बचाने के लिए सड़कों पर आना शुरू कर दियें है। मौके पर संतोष कुमार, अमित महतो,सहदेव महतो, आनंद कुमार महतो, अशोक कुमार महतो, मुकेश महतो, दीपक महतो, अनिल महतो, महावीर महतो, मनोज महतो, पोखन महतो, कुलदीप महतो, मोतीलाल महतो, त्रिभुवन महतो, शैल देवी, सुनील महतो, नेपाल महतो, प्रमोद महतो, प्रमोद महतो, विकास महतो, जयप्रकाश महतो, सत्यदेव महतो, सेवक महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

गोला में गैस लदा ट्रक वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की घटनास्थल में ही हुई दर्दनाक मौत

गोला के तिरला गांव में चोरी करते हुए ग्रामीणों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा

गोला थाना के नये थाना प्रभारी बने अभिषेक कुमार और भदानीनगर ओपी के नये थाना प्रभारी बने अख्तर अली