गोला में रेल टेका डहर छेका कार्यक्रम को लेकर निकला मशाल जुलूस, हजारों की संख्या में कुरमी समाज के लोग रेल टेका कार्यक्रम में शामिल होंगे
रिपोर्ट:दानिश पटेल
गोला (रामगढ़)। कुरमी जाति को आदिवासी सूची में दर्ज देने को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रेल टेका डहर छेका कार्यक्रम से पूर्व शुक्रवार की संध्या को समाज के लोगों ने मसाल जुलूस निकाला।
![]() |
| मसाला जुलूस में शामिल कुरमी समाज के लोग |
मशाल जुलूस डाकबंगला परिसर से शुरू होकर डीभीसी चौक पहुंचा। हाथों में मसाल लिए समाज के लोग कुरमी को आदिवासी सूची में शामिल करना होगा, जो हमसे टकराएगा चूर चूर हो जायेगा, कुरमी एकता जिंदाबाद आदि के जमकर नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर जिप सदस्य जलेश्वर महतो ने कहा कि कुरमी जाति को आदिवासी सूची में शामिल करने को लेकर 20 सितम्बर को रेल टेका डहर छेका आंदोलन किया जा रहा है। समाज को पहले का हक मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौक़े पर दिनेश महतो, अशोक महतो,बजरंग महथा, चंद्रशेखर महतो, हेमलाल महतो, संतोष चौधरी, रचिया महतो,पोखन महतो, नित्यानंद महतो, नेपाल महतो, राजेश महतो, संजय महतो, त्रिभुवन महतो, मोतीलाल महतो, बिंदेश्वर महतो,गौतम महतो, अनिल कुमार महतो, फूलचंद महतो, मिथिलेश महतो, गौरी शंकर महतो, ,महेश कुरमी आदि शामिल थे।

Comments
Post a Comment