गोला स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण,लीगल खाद्य नमूना ज़ब्त किया गया
रिपोर्ट:दानिश पटेल
गोला(रामगढ़)।आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षित और स्वस्थ भोजन सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जाँच अभियान चलाया गया। अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवल कुमार एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह के द्वारा गोला स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।
![]() |
| खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए |
काकू मिष्ठान, गृहस्थी स्टोर और अन्य का निरीक्षण किया गया एवं लीगल खाद्य नमूना ज़ब्त किया गया। काकू मिष्ठान से पेड़ा का नमूना ज़ब्त किया गया एवं गृहस्थी स्टोर से हल्दी का नमूना जप्त किया गया जिसे रासायनिक जाँच हेतु राज्य खाद्य जाँच प्रयोगशाला, राँची भेज दिया गया। खाना बनाने में साफ़ पानी का उपयोग करने, कर्मियों की स्वच्छता पर ध्यान देने, fssai मानक वाले खाद्य पदार्थ का प्रयोग करने, उचित लेबलिंग के साथ खाद्य सामाग्री की पेकिंग करने, synthetic कलर का प्रयोग न करने और अनावश्यक रंगों के इस्तमाल से परहेज करने का निर्देश दिया गया।

Comments
Post a Comment