कार्तिक पूर्णिमा पर रजरप्पा में बनारस की तर्ज पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

🔥कार्तिक पूर्णिमा पर रजरप्पा में बनारस की तर्ज पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ 

रिपोर्ट:दानिश पटेल 

रजरप्पा(रामगढ़)। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को माँ छिन्नमस्तिका सेवा समिति, रजरप्पा के तत्वावधान में भैरवी नदी तट पर आयोजित भव्य गंगा महाआरती सह भजन संध्या एवं भोग वितरण कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्वितीय वातावरण बना दिया।

आयोजन में श्रद्धा, संगीत, संस्कृति और अध्यात्म का ऐसा संगम देखने को मिला जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।


बनारस के आचार्यों ने की भव्य गंगा महाआरती

रजरप्पा में गंगा महाआरती 
इस वर्ष की गंगा महाआरती को विशेष रूप से बनारस से आमंत्रित आचार्यों की टीम ने संपन्न कराया। आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार और दीपों की रौशनी से पूरा तट ऐसा आलोकित हो उठा कि उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रतीत हुआ मानो वे स्वयं बनारस के प्रसिद्ध घाटों पर उपस्थित हों।

आरती के समय “हर हर गंगे” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और हजारों श्रद्धालु माँ गंगा और माँ छिन्नमस्तिका के चरणों में दीपदान कर भावविभोर हो गए।


भजन संध्या में गूंजे भक्ति के स्वर


गंगा महाआरती के उपरांत आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायिका शालिनी दुबे और झारखंड के सुप्रसिद्ध गायक विवेक नायक ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से माहौल को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।

“गंगा तेरा पानी अमृत”, “जय माँ छिन्नमस्तिका” और “भक्तों के मन में बसने वाली माँ” जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।


जमशेदपुर की झांकी ने मोहा मन


जमशेदपुर की प्रसिद्ध झांकी टीम ने भव्य झांकी प्रस्तुत कर माँ गंगा की महिमा और भारतीय संस्कृति की झलक को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया। झांकी के दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और लगातार जयघोष करते रहे।


विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति से बढ़ी शोभा

विशिष्ट अतिथि जमशेदपुर पुर्वी विधायक पुर्णिमा साहु 

इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू, एसडीएम अनुराग तिवारी, एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, राजरप्पा जीएम  राजीव कुमार, तथा हजारीबाग जीएम कल्याण जी प्रसाद , रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे, गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सहित अनेक विशिष्ट अतिथि एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता, संस्कृति और भक्ति का अद्भुत उदाहरण बताया।


भोग एवं प्रसाद वितरण की रही विशेष व्यवस्था


माँ छिन्नमस्तिका सेवा समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भोग एवं प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई थी।

हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर माँ गंगा और माँ छिन्नमस्तिका का आशीर्वाद प्राप्त किया।


समिति की ओर से सतत सेवा का संदेश


समिति के अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने कहा कि गंगा महाआरती का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को समाज तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा “गंगा हमारी संस्कृति और जीवन का प्रतीक है। हम सभी का कर्तव्य है कि अपनी नदियों और जलस्रोतों को स्वच्छ रखने का संकल्प लें। माँ छिन्नमस्तिका और माँ गंगा की कृपा से यह आयोजन हर वर्ष भक्ति और एकता का प्रतीक बने।”


उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने भारी संख्या में उपस्थित होकर इस दिव्य आयोजन को सफल बनाया।


आयोजन समिति की सक्रिय भूमिका


कार्यक्रम की सफलता में समिति के संरक्षक छोटू पंडा, सुभाशीष पंडा, सुबोध पंडा, चंद्रशेखर चौधरी, सचिव दीनदयाल कुमार, सुनील चक्रवर्ती,कार्यक्रम प्रभारी प्रीतम झा, सूरज वर्मा, मंशु बेदिया, अंकित सिंह, बबली सिंह, सचिन करमली, बिक्की महतो, छोटू केवट, सूरज कुमार,कृष्ण केवट, अरविंद जायसवाल, सुमित सिंह, विनीत यादव, प्रदीप महतो,ललन कुशवाहा, बबलु साव, नरेश कुमार, अर्जुन वर्मा, उत्तम कुशवाहा, महेंद्र कुमार, सीएम महतो,शिवचरण महतो,विकास यादव, सुजीत यादव, सोनू यादव,सहित सभी पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों की सराहनीय भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

गोला में गैस लदा ट्रक वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की घटनास्थल में ही हुई दर्दनाक मौत

गोला के तिरला गांव में चोरी करते हुए ग्रामीणों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा

गोला थाना के नये थाना प्रभारी बने अभिषेक कुमार और भदानीनगर ओपी के नये थाना प्रभारी बने अख्तर अली